फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to defaulters of property tax of more than 50 thousand

50 हजार से ज्यादा संपत्ति कर के बकायेदारों को नोटिस

Wed, 25 May 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Notice to defaulters of property tax of more than 50 thousand
फरीदाबाद। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 का संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) वसूलना शुरू कर दिया है। इसके तहत अभी 50 हजार से ज्यादा के बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। ऐसे करीब बीस हजार बकायेदार हैं।
विज्ञापन

नगर निगम करीब डेढ़ माह से संपत्ति कर वसूल नहीं कर पाया क्योंकि शहरी निकाय विभाग (यूएलबी) का पोर्टल नहीं चल रहा था। पोर्टल पर संपत्ति कर का मूल्यांकन/अपडेट करने का काम चल रहा था। हालांकि अभी भी यूएलबी का पोर्टल नहीं चल रहा है, लेकिन इसका पूरा डाटा एनडीसी पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है जहां पर ऑनलाइन कर भरने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके लिए क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों समेत अन्य की आईडी बनाई जा रही है। दूसरी ओर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कर वसूली में जुट गए हैं। इसके लिए पहले बड़े बकायेदारों को पिछले साल और इस साल का कर जोड़कर नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एनआईटी-दो की सुनीता कुमारी ने बताया कि इसे लेकर काम शुरू हो गया है। पहले 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी ओल्ड फरीदाबाद (जोन दो) के विजय सिंह ने बताया कि 1700 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। सभी 50 हजार से ऊपर के बकायेदार हैं। इसी प्रकार अन्य जोन के अधिकारी भी कर वसूली में जुट गए हैं। साल 2007 के सर्वे के अनुसार, निगम क्षेत्र में 2.5 लाख प्रॉपर्टी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही
कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल समाप्त होने पर बुधवार को नगर निगम में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ लगी रही। लोग सीवर-पानी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एनओसी समेत अन्य कार्यों के लिए निगम मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed