फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to close two polluting factories

Faridabad News: प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्टरियों को बंद करने का नोटिस

Sat, 08 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Notice to close two polluting factories
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को शहर के सेक्टर-6 स्थित प्लॉट नंबर 52 में प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्टरियों पर कार्रवाई की। दोनों को बंद करने का नोटिस दिया गया। टीम को सूचना मिली थी कि इस इलाके में नियमों की अनदेखी कर फैक्टरी चलाई जा रही हैं। । फैक्टरियों में मशीनरी उपकरणों पर पाउडर पेंट व कोटिंग का कार्य किया रहा था।। पेंट व कोटिंग करने के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल व तेजाब आदि को खुले में छोड़ा रहा था, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा था।


इसी के संबंध में डीएसपी शाकिर हुसैन और फरीदाबाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सुनील यादव ने इलाके का औचक निरीक्षण किया। एक फैक्टरी में मोहन मौके पर मौजूद पाया गया। मोहन से वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसी कारण से फैक्टरी पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान करीब 20 मजदूर मौजूद थे। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इस जगह पर दो अलग अलग फैक्ट्री चल रही हैं,जिनमे इसी प्रकार का कार्य किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में सुनील यादव द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई और फैक्टरियों को बंद करने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed