फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to 48 people for growing vegetables using drinking water

Faridabad News: पेयजल से सब्जियां उगाने पर 48 लोगों को नोटिस

Tue, 09 Jun 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Notice to 48 people for growing vegetables using drinking water
फरीदाबाद सिकरोना जल की बर्बादी करने वाले लोगों का चालान काटते हुए । स्रोत: विभाग
जल जीवन मिशन के तहत चलाया गया विशेष अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच हर घर तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पेयजल का दुरुपयोग करने वाले 48 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर भविष्य में ऐसी गतिविधियां नहीं करने की चेतावनी दी गई।

जल जीवन मिशन के तहत सोमवार को बल्लभगढ़ ब्लॉक के भनकपुर, सिकरोना और करनेरा गांवों के साथ-साथ तिगांव ब्लॉक के मंझावली गांव में यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पेयजल को व्यर्थ बहाते हुए तथा पीने के पानी से सब्जियां और हरा चारा उगाने के मामले सामने आए। विभागीय टीम ने ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ ब्लॉक के भनकपुर, सिकरोना और करनेरा गांवों में बीआरसी सुमन रानी और बिल वितरक प्रदीप ने कार्रवाई करते हुए नोटिस वितरित किए, जबकि तिगांव ब्लॉक के मंझावली गांव में बीआरसी सुमन लता ने अभियान का संचालन किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण और पेयजल के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि विभाग का उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्रत्येक घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल का उपयोग कृषि कार्यों या अन्य गैर-जरूरी गतिविधियों में किया जाएगा तो कई परिवारों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसका सदुपयोग करें। जल संरक्षण में जनभागीदारी से ही भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है और सभी नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed