फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to 40 houses located on the main road of Sector-62-65

Faridabad News: सेक्टर-62-65 की मुख्य सड़क पर बसे 40 मकानों को नोटिस

Wed, 27 Aug 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to 40 houses located on the main road of Sector-62-65
एक हफ्ते में खाली करनी होगी जगह, सरकारी जमीन पर बने हैं मकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-62 और 65 की मुख्य सड़क पर जाट चौक के पास स्थित कॉलोनी के 40 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा मंडराने लगा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को यहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी किया।
नोटिस में साफ कहा गया है कि मकान सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं, इसलिए लोग दो दिनों के भीतर अपने-अपने दस्तावेज लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचे। यदि वैध कागजात पेश नहीं किए गए तो कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई होगी और पीला पंजा चलाकर मकान तोड़े जाएंगे। गांव साहूपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास सालों पहले एक कॉलोनी बस गई थी। इस कॉलोनी में लगभग 40 मकान हैं और शनि धाम के नाम से मंदिर भी बना हुआ है। कॉलोनीवासी लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अब तक उन्हें कभी जमीन खाली करने को नहीं कहा गया लेकिन मंगलवार को अचानक एचएसवीपी की ओर से उनके घरों के बाहर नोटिस चिपका दिया गया। इसमें साफ लिखा है कि यह जमीन सरकारी है और उस पर अवैध कब्जा किया गया है। नोटिस जारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में हैं कि कहीं उनका आशियाना उजड़ न जाए।
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों का कहना है कि उनके पास बिजली, पानी और आधार सहित तमाम दस्तावेज हैं। कई परिवार तो दशकों से यहां रह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यह जमीन सरकारी थी तो विभाग ने पहले क्यों नहीं रोका। अचानक नोटिस थमाने से सैकड़ों लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है। जिस सड़क पर यह कॉलोनी बसी हुई है, वह बेहद अहम है। बल्लभगढ़ से मोहना रोड होते हुए ऊंचा गांव, सेक्टर-62-65 होकर यही सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ती है। आने वाले समय में इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। विभाग को आशंका है कि सड़क पर अवैध कब्जा जारी रहा तो ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी होगी। इसी वजह से एचएसवीपी ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने कहा- कहां जाएंगे हम

नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी वासियों में असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय निवासी रामनिवास ने बताया कि हम यहां पिछले 20 साल से रह रहे हैं। हमारे पास घरों से जुड़े सभी दस्तावेज हैं। अब अचानक से हमें अवैध कब्जाधारी कहकर घर खाली करने को कहा जा रहा है। सरकार को पहले ही जांच करनी चाहिए थी। स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि हम गरीब लोग हैं। हमारी सारी जमा पूंजी इसी मकान में लगी है। अगर मकान टूट गए तो हम सड़कों पर आ जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ राजपाल ने बताया कि गांव साहुपुरा जाट चौक के पास लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए हैं। विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में लोग अपने दस्तावेज लेकर कार्यालय में नहीं आते और जमीन खाली नहीं करते तो एचएसवीपी नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed