फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to 34 Asha workers including nine doctors and eight ANMs

Faridabad News: नौ डॉक्टरों, आठ एएनएम सहित 34 आशा वर्करों को नोटिस

Fri, 26 Sep 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:20 AM IST
सार

पलवल जिले में गिरते लिंगानुपात को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने कार्रवाई की है। विभाग ने तीन आशा वर्करों को बर्खास्त कर कई अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। इससे विभागीय सख्ती और सुधारात्मक प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Notice to 34 Asha workers including nine doctors and eight ANMs

विस्तार

जिले में गिरते लिंगानुपात को लेकर सिविल सर्जन संख्त, 3 आशा वर्कर बर्खास्त
विज्ञापन


रोशनलाल शर्मा

होडल। जिले में गिरते लिंगानुपात को लेकर जिला सिविल सर्जन डॉ. सतेन्द्र वशिष्ठ ने दो एसएमओ सहित सात मेडिकल अधिकारियों के अलावा 8 एएनएम सहित 34 आशा वर्करों को नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने तीन आशा वर्करों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश भी जारी किए हैं।गौरतलब है कि जिले में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम पर रोक लगी है। वर्ष 2023 में जहां जिला पलवल का लिंगानुपात में प्रथम स्थान आने पर पांच लाख रुपये का इनाम दिया गया था। वहीं जुलाई 2025 में जिले का लिंगानुपात घटकर 885 रह गया। इस साल स्वास्थ्य विभाग ने 8 एमपीटी की कार्रवाई सहित तीन पीएनडीटी कार्रवाई कर विभिन्न स्थानों पर नौ एमपीटी सेंटर बंद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बताया कि जिले में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न प्रकार की कार्रवाई में जुटी हुई है, इसके बावजूद भी लिंगानुपात घटता जा रहा है जिसको लेकर उन्होंने मिली रिपोर्ट के आधार पर सीएससी बडौली व सीएससी अलावलपुर के दोनों एसएमओ को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 7 मेडिकल अधिकारी, 8 एएनएम, 34 आशा वर्करों को काम में कोताही बरतने के मामले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन आशा वर्करों नौकरी से निकालने के आदेश भी दिए गए हैं। इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ संजय शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के निर्देश पर लगातार जिले में कार्रवाई की जा रही है। जुलाई महीने में जहां लिंगानुपात 885 था, वह अब बढ़कर 905 पर आ गया है। विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है ताकि जिला लिंग अनुपात में पहले स्थान पर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed