फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to 25 shopkeepers in Loha Mandi

Faridabad News: लोहा मंडी में 25 दुकानदारों को नोटिस

Sat, 23 May 2026 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Notice to 25 shopkeepers in Loha Mandi
संतोषजनक जबाव नहीं देने पर दुकानों को सील किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में नगर निगम ने शनिवार को नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 दुकानों और वर्कशॉप संचालकों को नोटिस जारी किए। निगम अधिकारियों ने साफ किया कि मंडी क्षेत्र केवल ट्रेडिंग गतिविधियों के लिए निर्धारित है लेकिन यहां कई दुकानों में भारी मशीनें लगाकर औद्योगिक काम किए जा रहे हैं। कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम की टीम एसडीओ सुरेंद्र कुमार हुड्डा के नेतृत्व में लोहा मंडी पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में आयरन शीट कटिंग, वेल्डिंग और अन्य मशीन आधारित गतिविधियां चलती मिलीं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की औद्योगिक गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि बाजार में जाम और अव्यवस्था की बड़ी वजह भी बन रही हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई दुकानदारों ने लोहे का सामान दुकानों से बाहर सड़क तक फैला रखा था। इससे मंडी के अंदर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और प्रवेश द्वार पर अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। निगम टीम ने ऐसे दुकानदारों को मौके पर चेतावनी देते हुए नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने सभी चिन्हित दुकानदारों को सोमवार तक निगम आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों को दो दिन के भीतर सड़क पर रखा सामान और मशीनें स्वयं हटाने के लिए कहा गया है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम ने लोहा मंडी के बाहर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण रोकने के लिए सड़क किनारे खुदाई कराई थी, ताकि भारी वाहन सड़क पर खड़े न हो सकें। निगम का कहना है कि मंडी में यातायात व्यवस्था सुधारने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed