{"_id":"66a8ecf4cfc1d36a040b8f6d","slug":"notice-pasted-for-demolition-of-16-illegal-shops-in-ador-market-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28336-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एडोर बाजार में 16 अवैध दुकानों को तोड़ने का नोटिस किया चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एडोर बाजार में 16 अवैध दुकानों को तोड़ने का नोटिस किया चस्पा
Tue, 30 Jul 2024 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
- परेशान दुकानदारों ने धोखाधड़ी करने वाले सागर और कमल नागर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के नियमों की अवहेलना कर ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-85 स्थित एडोर बाजार में बनाई गई दुकानों को तोड़ने के लिए जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है। सोमवार शाम को विभाग ने करीब 16 दुकानदारों को तीन घंटे में दुकान खाली करने का आदेश दिया था। जिला प्रशासन के खिलाफ दुकानदारों में काफी रोष रहा। दुकानदारों का आरोप है कि जिला प्रशासन और जिला नगर योजनाकार को लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में प्रशासन ने दुकानदारों का समय बढ़ाकर बुधवार सुबह तक का समय दे दिया।
सेक्टर-85 के दुकानदार बिरेंद्र गुप्ता और राकेश ने बताया कि यहां सोमवार की देर शाम को जिला नगर योजनाकार ने करीब 16 दुकानों को अवैध बताते हुए दुकान खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया था। यहां दुकानदारों ने कमल नागर और सागर से दुकान किराये पर ली थी। सभी ने 15 हजार रुपये का भुगतान किया है। लोगों ने करीब 10 लाख रुपये में दुकान का सारा समान खरीद कर लाए है। अब डीटीपी ने अचानक नोटिस चस्पा कर दुकान खाली करने को कह दिया है। यहां दुकानदार लाखों रुपये लगाकर फंस गए है। ऐसे में दुकानदारों की मांग है कि जिला प्रशासन कमल नागर और सागर के खिलाफ कार्रवाई कर उनके पैसे उन्हें वापस दिलवाए।
-- -
वहीं, दुकानदार गौरव ने बताया कि यहां डीटीपी ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह बात भी कमल नागर और सागर ने उनसे छुपाई है। डीटीपी के आदेश आने के बाद लोग परेशान हैं। दुकान का इतना सारा समान लेकर कहां जाएं। नोटिस चस्पा होने के बाद कुछ दुकानदारों ने दुकान खाली करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
00
यहां अवैध रूप से दुकानें बनी हुई हैं। इन दुकानों का लाइसेंस नहीं है। डीटीपी ने पहले भी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन दुकानदारों ने खाली नहीं की। दुकानदारों को तीन घंटे का समय दिया गया था, ताकि दुकान खाली कर सकें। बाद में समय बढ़ाकर बुधवार सुबह तक कर दिया गया है। इसके बाद डीटीपी दुकानों को तोड़ेगा।
- राजेंद्र शर्मा, जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट