{"_id":"685ef285d8b024d4720b160d","slug":"notice-issued-to-vacate-nehru-colony-residents-block-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46151-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू कॉलोनी खाली कराने का नोटिस, निवासियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू कॉलोनी खाली कराने का नोटिस, निवासियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रशासन की तरफ से नेहरू कॉलोनी को खाली कराने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। नोटिस मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप मुख्य चौराहे पर कुछ देर तक जाम भी लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, निवासियों को 15 दिन का समय दिया गया है। उन्हें 10 जुलाई तक अपने घर खाली करने होंगे, अन्यथा इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, तय समयसीमा के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक बेदखली का नोटिस उनके साथ अन्याय है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि उन्हें न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है और न ही पुनर्वास की कोई योजना बताई गई है।
विज्ञापन
फिलहाल कॉलोनी में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है, जबकि निवासियों ने कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर आगामी दिनों में प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।