Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice issued to four pharmacists for negligence in selling cough syrup

Faridabad News: कफ सिरप बेचने में लापरवाही बरतने वाले चार फार्मासिस्ट को नोटिस

Wed, 29 Oct 2025 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to four pharmacists for negligence in selling cough syrup
स्वास्थ्य विभाग ने पहले जारी की थी एडवाइजरी, कफ सिरफ पर नहीं लिखी थी चेतावनी
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता

गुरुग्राम। ड्रग कंट्रोलर विभाग बच्चों के कफ सिरप बेचने वालों पर शिकंजा कस रहा है। विभाग की जांच टीम ने हाल ही में औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ कफ सिरप की बोतलों पर किसी भी प्रकार की चेतावनी (वॉर्निंग लेबल) दर्ज नहीं थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने चार कफ फार्मासिस्ट (मेडिकल स्टोर संचालक) को नोटिस जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले एडवाइजरी जारी की थी।
अधिकारियों ने बताया कि दवाइयों पर आवश्यक चेतावनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी लिखना अनिवार्य है, ताकि उपभोक्ताओं को दवा के दुष्प्रभाव और सावधानियों की जानकारी मिल सकें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले भी ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में 31 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा था। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



दवा निर्माण में रिस्की-सॉल्वैंट्स के उपयोग पर प्रशासन सख्त

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हाल में सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को प्रोपीलीन ग्लाइकोल, ग्लाइकोल, ग्लिसरीन जैसे रिस्की-सॉल्वैंट्स के उपयोग में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में निरीक्षण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अब तक निरीक्षण और विभिन्न जिलों से 54 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जिन निर्माताओं में खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

4 साल से कम उम्र के बच्चों नहीं पिलाएं सिरप
अब चार साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप की दवाएं देने से पहले सावधानी बरतनी होगी। ड्रग कंट्रोलर विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि हर कफ सिरप और कोल्ड मेडिसिन की बोतल पर यह चेतावनी अनिवार्य रूप से लिखी जाए कि यह दवा चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। विभाग ने कंपनियों को इस नियम का सख्ती से पालन करने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

------

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों के बाद ड्रग कंट्रोलर विभाग अलर्ट मोड में है। अब तक 30 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की है। जांच के दौरान सिरप पर चेतावनी लेबल न मिलने पर चार फार्मासिस्ट को नोटिस जारी किए गए हैं। - गुरचरण सिंह, वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed