फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Not two and a half lakh units will give house tax to the corporation

ढाई नहीं पांच लाख इकाइयां देंगी निगम को गृह कर

Sat, 10 Apr 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Not two and a half lakh units will give house tax to the corporation
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गोल्फ क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि स्थानीय नगर निगम ने पिछले कुछ दिनों में बेहतरीन कार्य किया है। पहले जहां निगम के पास डेढ़ लाख मकानों का हाउस टैक्स आता था अब सर्वे के बाद साढ़े पांच लाख मकानों का हाउस टैक्स आएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से नगर निगम फरीदाबाद अपने खर्चे स्वयं निकाल रहा है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, लॉकडाउन समस्या का हल नहीं
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि यह एक गंभीर महामारी है और हमें इससे बचने के लिए स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है बल्कि हमें जागरूक रहकर, मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करके इससे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कुछ गंभीर आर्थिक परिणाम भी आते हैं और पिछले वर्ष उन्हें भुगत भी चुके हैं।
विज्ञापन

खाटू श्याम के लिए सीधी बस
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार देर शाम अपने राजनीतिक सचिव अजय गौड़ द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने मांग रखी कि खाटू श्याम के बड़ी संख्या में श्रद्धालु फरीदाबाद में हैं। इसलिए वहां से लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से चर्चा की और महीने में दो बार फरीदाबाद से खाटू श्याम राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed