फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Northern Railway's first stainless steel ROB to be built at Mevla Maharajpur

Faridabad News: नार्दन रेलवे का पहला स्टेनलेस स्टील आरओबी मेवला महाराजपुर में बनेगा

Sun, 19 Mar 2023 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway's first stainless steel ROB to be built at Mevla Maharajpur
फोटो संख्या: 12ए
विज्ञापन

- 3.34 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रेलवे फुट ओवरब्रिज
- सुबह-शाम फाटक पर जाम से मिलेगी निजात, रेलवे दुर्घटनाओं में आएगी कमी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर फाटक पर सुबह शाम लगने वाले भारी जाम और रेल दुर्घटनाओं से लोगों को निजात मिलेगी। इसे लेकर शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यहां रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस योजना पर करीब 3.34 करोड़ रुपये लागत आएगी। छह माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि यह नार्दन रेलवे का देश का पहला स्टेनलेस स्टील से बना ओवर ब्रिज होगा।
मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग काफी पुरानी है। मेवला महाराजपुर, सेक्टर-45 व सेक्टर-46 के निवासियों को हाईवे तक पहुंचने के लिए यह रेलवे फाटक पार करनी पड़ती है। गांव और सेक्टरों में बड़ी आबादी निवास करती है। वहीं हाईवे पार फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में निवास करते हैं। हर रोज 10 से 15 हजार लोगों को आवागमन के लिए रेलवे फाटक पार करना पड़ता है। व्यस्त घंटों में फाटक पर काफी भीड़ हो जाती है। हादसे की आशंका भी बनी रहती है। यहां के लोग लंबे समय से फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। मेवला महाराजपुर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पैतृक गांव भी है।
विज्ञापन

हाईवे के दूसरी तरफ जाने के लिए लगाना पड़ता है लंबा चक्कर
सूरजकुंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मेवला-महाराजपुर रेलवे अंडरपास बनाया गया है। अंडरपास बनने से सेक्टर 45-46 के लोगों को काफी राहत मिली है। इसे सूरजकुंड रोड से जुड़ा गया। सेक्टर 21, 45, 46, मेवला महाराजपुर और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग बड़खल रेलवे ओवरब्रिज या एनएचपीसी रेलवे अंडरपास से होकर हाइवे तक पहुंचने की बजाय अब मेलवा महाराजपुर अंडरपास का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेल हादसों पर लगेगा अंकुश
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह आधुनिक तकनीकी से विकसित होने नार्दन रेलवे का देश में पहला रेलवे फूट ओवर ब्रिज मात्र छह महीने में बन कर तैयार किया जाएगा। यह ओवर ब्रिज स्टेनलेस स्टील का बनाया जाएगा। जोकि जंग रहित और मेंटिनेंस फ्री होगा। इसके बनने से रेल हादसों पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि देश की 135 करोड़ की आबादी में 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी है। सरकार युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। ताकि देश में कोई भी बेरोजगार युवा ना रहे।

जिले को मिलेगी अलग पहचान
इसके अलावा शहर को जेवर एयरपोर्ट के को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर मीणा, एचएसडीसी के डीजीएम राहुल सिंह ने देश में सबसे आधुनिक तकनीकी से विकसित स्टेनलेस स्टील के रेलवे फुट ओवर ब्रिज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर तिलक राज बैंसला, जयबीर बैंसला, महाशय हेमराज, दीपक बैंसला, संदीप चपराना, लिखी चपराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed