फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Noise barriers being installed to stop noise on Delhi Mumbai Expressway Link Road

Faridabad News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर शोर रोकने के लिए लग रहे नॉइज बैरियर

Sat, 07 Sep 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Noise barriers being installed to stop noise on Delhi Mumbai Expressway Link Road
-स्ट्रीट लाइट का भी चल रहा कार्य, गुरुग्राम नहर पर बने तीन लेन पुल पर चल रहा लोड टेस्टिंग का काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काम फरीदाबाद में आखिरी चरण में है। खलीलपुर टोल से फरीदाबाद सेक्टर- 37 तक 60 किलोमीटर में से 48 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है। जबकि 12 किलोमीटर एक्सप्रेसवे पर आवाज रोकने के लिए नॉइज बैरियर और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। वहीं, लिंक रोड के लिए सेक्टर-3 के पास बनाए गए तीन लेन पुल पर लोड टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा सेक्टर- 37 में दिल्ली की ओर जाने के लिए इंटरचेंज का काम पूरा किया जा रहा है। जो इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

फरीदाबाद से गुजर रहे 30 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे को साहूपुरा सेक्टर-62 से केजीपी तक लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सेक्टर-62 से दिल्ली की तरफ सेक्टर-37 तक के कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सेक्टरों को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

-----------
वर्जन
फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। डीआर कंस्ट्रकशन कंपनी एक्सप्रेसवे पर वाहनों के शोर को कंट्रोल करने के लिए नोइज बैरियर लगा रही है। इसके अलावा सेक्टर-37 में पुल बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस माह के अंत तक इस हिस्से के चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलकांत, परियोजना अधिकारी एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article