{"_id":"65b296dee6672d20db096e64","slug":"no-respite-from-icy-winds-people-were-seen-shivering-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19858-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बर्फीली हवाओं से राहत नहीं, ठिठुरते नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बर्फीली हवाओं से राहत नहीं, ठिठुरते नजर आए लोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में धूप निकलने के बावजूद शहर वासियों को ठंड से राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं के चलते दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 06 और अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर की हवा भी लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 दर्ज किया गया। देश के 239 शहरों की सूची में फरीदाबाद दूसरा सबसे खराब शहर रहा।
बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई। दोपहर 2 बजे तक तेज धूप रही और उसके बाद आसमान में बादल छा गए। इस दौरान स्मॉग भी देखने को मिला। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौजूदा समय में मौसम शुष्क है और हवा की दिशा भी दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी है। ऐसे में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवा का असर फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में पड़ रहा है। इससे दिन और रात का तापमान सामान्य से छह और नौ डिग्री सेल्सियस तक गिरा। उन्होंने बताया कि बर्फीली हवा में नमी की मात्रा 65 फीसदी से अधिक रहने के चलते 30 जनवरी तक फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है।
प्रदूषण से नहीं मिली राहत
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 और बल्लभगढ़ में 332 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का प्रदूषण स्तर भी सामान्य से करीब साढ़े छह गुना अधिक खराब रहा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 ए 382 और 282 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि नमी बढ़ने के कारण प्रदूषित कण जमीन पर आ गए हैं, जिससे प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हुई है। हम प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हैं।