फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No relief from the heat; maximum temperature stood at 41 degrees.

Faridabad News: गर्मी से नहीं मिल पा रही राहत, 41 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
No relief from the heat; maximum temperature stood at 41 degrees.
तीन दिन बारिश के आसार, तापमान में गिरावट की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को अभी राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही, जबकि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा।



मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग ने रविवार, सोमवार और मंगलवार को जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उधर, बदलते मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश का कहना है कि तेज गर्मी और उमस के बीच अचानक मौसम बदलने से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed