फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   no relief from contaminated air, aqi326

लोगों को दूषित हवा से नहीं मिल रहा राहत, एक्यआई 326 रहा

Wed, 02 Dec 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
no relief from contaminated air, aqi326
दूषित हवा से नहीं मिल रहा राहत, एक्यूआई 326 रहा, बुधवार को सुबह सैर पर निकले लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण के घटने व बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर की हवा अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में 9 अंक कम है।
जिले के प्रदूषण में स्तर में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण थोड़ा कम हो जाता है और हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण बढ़ने लगता है। मंगलवार को दिन के समय धीमी हवा चली इस वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह 335 तक पहुंच गया था। बुधवार को हवा की गति फिर से तेज हो गई। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में फिर से हल्की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 दर्ज किया गया है। जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को सेक्टर-16 क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-11 में 336, सेक्टर-30 में 312, एनआईटी क्षेत्र में 299 जबकि बल्लभगढ़ क्षेत्र में 230 दर्ज किया गया। जो मंगलवार को 210 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़े और प्रदूषण कम हो जाए। हमारी टीमें सभी क्षेत्रों में प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, दूसरे संबंधित विभाग भी लगातार धूल वाली जगहों पर पानी का छिड़काव करने का काम कर रहे हैं। - दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed