फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No relief despite increasing medicine counter in medical college

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर बढ़ाने के बावजूद राहत नहीं

Sat, 01 Jul 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
No relief despite increasing medicine counter in medical college
देर रात तक मरीजों को लाइन में लगकर करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। पिछले दिनों अस्पताल में तीन नए दवा काउंटर खोलने के बावजूद देर रात तक मरीजों को दवाइयां लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना करीब 4500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से पिछले दिनों तीन नए काउंटर खोले गए। इसके साथ ही महिलाओं के लिए दवा काउंटर अलग से बनाए गए। बुजुर्ग मरीजों को राहत देते हुए दवाइयों की होम डिलीवरी की सेवा शुरू की गई। इन सब इंतजाम के बावजूद मरीजों को दवा लेने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



रात में एक काउंटर खुलने से बढ़ी परेशानी
मरीजों ने बताया कि दवा वितरण का समय बढ़ाने से काफी राहत तो मिली है लेकिन शाम 4 से रात नौ बजे तक केवल एक काउंटर ही खुलता है जिस कारण भीड़ अधिक होती है। मरीजों को दवा लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। दो से तीन काउंटर रात तक खुलने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पेंसरी पर दवा वितरण प्रबंधन ठीक न होने से दिक्कत
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दवा काउंटर पर भीड़ की एक वजह डिस्पेंसरियों में दवा वितरण व्यवस्था ठीक न होना है। यदि डिस्पेंसरी स्तर पर ही मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी सभी दवाइयां मिल जाएं तो अस्पताल में दवा काउंटर पर लोगों को भीड़ लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। देर रात की बजाय लोगों को डिस्पेंसरी पर ही शाम सात बजे तक ही दवाइयां मिल जाएंगी।


मरीजों को दवाइयां आसानी से मिल सकें, इसके लिए व्यवस्था की गई है। नए काउंटर भी खोले गए हैं। मरीजों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े, इसके प्रबंध किए जा रहे हैं।
- डॉ. अनिल पांडे, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed