{"_id":"61279c378ebc3ec62c74d752","slug":"no-principal-in-20-government-schools-faridabad-news-noi6011224124","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य नहीं
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के बीस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य नहीं हैं। इससे इन स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, विभाग ने 46 शिक्षकों को पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बनाया है लेकिन, उन्हें अभी स्कूल नहीं बताए गए हैं।
प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है। जिससे सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर किया जा सके। लेकिन, जिले में 74 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में से बीस में लंबे समय से प्रधानाचार्य नहीं हैं। ऐसे में इन स्कूलों में कार्य प्रभावित होता है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के जरिए संचालन किया जा रहा है। इससे संबंधित शिक्षक पढ़ाने के बजाय सरकारी कामों में उलझे रहते हैं।
हसला के जिला प्रधान संदीप चौहान ने कहा कि सरकार को स्कूलों में संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। कहा कि स्कूलों में प्रधानाचार्य नहीं होने पर पढ़ाई बाधित हो रही है। कहा कि खाली पदों पर जल्द ही प्रधानाचार्यों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी। कहा कि प्रमोशन पाने वाले 46 लोग हैं जबकि प्रधानाचार्य के बीस पद खाली हैं। ऐसे में अन्य को दूसरी जगहों पर जाना होगा। उप जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भाटी ने कहा कि जिले में 46 शिक्षकों को प्रमोशन देकर प्रधानाचार्य बनाया गया है। उनका ऑननाइन प्रशिक्षण चल रहा है। इसके बाद विद्यालयों में नियुक्ति कर दी जाएगी।