फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No government buses will operate for the Surajkund fair.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले के लिए नहीं चलेगी कोई सरकारी बस

Sat, 31 Jan 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
No government buses will operate for the Surajkund fair.
-मेले में जाने के इच्छुक यात्रियों को निजी साधनों का लेना होगा सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 31 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक फरीदाबाद जिले में आयोजित किया जा रहा है। मेले में जाने की योजना बना रहे जिले के लोगों के लिए यह खबर अहम है। पलवल बस डिपो से सूरजकुंड मेले के लिए फिलहाल एक भी सरकारी बस का संचालन नहीं किया जाएगा।

बस डिपो के जरनल मैनेजर जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक परिवहन विभाग या उच्च अधिकारियों की ओर से सूरजकुंड मेले के लिए विशेष बस सेवा चलाने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में डिपो स्तर पर मेले के लिए कोई भी सीधी बस सेवा शुरू नहीं की जा सकती। जब तक विभाग की ओर से आदेश नहीं आते, तब तक स्थिति में कोई बदलाव संभव नहीं है।इस फैसले से मेले में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर वे लोग जो हर साल सरकारी बसों के माध्यम से सूरजकुंड मेला देखने जाते हैं, उन्हें इस बार निजी वाहनों, टैक्सी या अन्य साधनों पर निर्भर रहना होगा। निजी साधनों से यात्रा करने पर यात्रियों को अधिक किराया भी चुकाना पड़ सकता है। बस डिपो प्रशासन का कहना है कि यदि भविष्य में विभाग की ओर से कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसके अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना निजी साधनों के माध्यम से ही बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed