फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No fans in the waiting area outside the Orthopedics OPD; patients distressed by the heat.

Faridabad News: हड्डी रोग ओपीडी के बाहर वेटिंग एरिया में नहीं हैं पंखे, गर्मी में मरीज बेहाल

Thu, 25 Jun 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
No fans in the waiting area outside the Orthopedics OPD; patients distressed by the heat.
हड्डी रोग ओपीडी के बाहर वेटिंग एरिया में पंखे नहीं, गर्मी में मरीज बेहाल। जिला नागरिक अस्पताल म
भीड़ अधिक होने पर घुटन जैसी स्थिति बन जाती है, बाहर जाकर खड़ा होना पड़ता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर बने वेटिंग एरिया में पंखों की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग मरीजों को हो रही है, जिन्हें इलाज के लिए लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी और उमस के बीच मरीजों और उनके परिजनों को घंटों बिना पंखे के बैठना पड़ रहा है।

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में हड्डी रोग से संबंधित मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक होती है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल के अन्य प्रतीक्षा क्षेत्रों में पंखों की व्यवस्था है, लेकिन हड्डी रोग ओपीडी के बाहर बने वेटिंग एरिया में पंखे नहीं लगे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। भीड़ अधिक होने पर वेटिंग एरिया में घुटन जैसी स्थिति बन जाती है। कई बार मरीजों को बाहर खुले स्थान पर जाकर खड़ा होना पड़ता है। अस्पताल में आने वाले कई बुजुर्ग मरीज चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं, ऐसे में गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना उनके लिए और अधिक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में बने स्तनपान कक्ष में भी पंखों की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत सामने आई है। महिलाओं का कहना है कि छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए बनाए गए कक्ष में पर्याप्त वेंटिलेशन और पंखों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें परेशानी न हो।

--


घुटनों के दर्द का इलाज कराने आया हूं। उम्र अधिक होने के कारण ज्यादा देर तक गर्मी में बैठना मुश्किल हो जाता है। यहां पंखे होने चाहिए।-रामस्वरूप, सेक्टर-3

सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रही हूं। वेटिंग एरिया में गर्मी के कारण बैठना मुश्किल हो रहा है। कई बार बाहर जाकर खड़ा होना पड़ता है।-सावित्री देवी, एनआईटी-5


अस्पताल के अन्य हिस्सों में पंखे लगे हैं, लेकिन हड्डी रोग ओपीडी के बाहर यह सुविधा नहीं है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-राजेश कुमार, बल्लभगढ़

भीड़ बढ़ने पर यहां घुटन महसूस होने लगती है। बुजुर्ग मरीजों के लिए यह स्थिति और भी परेशानी बढ़ाने वाली है।-शकुंतला देवी, जवाहर कॉलोनी

हड्डी रोग ओपीडी के बाहर वेटिंग एरिया में पंखे नहीं होने की जानकारी मिली है। जल्द ही संबंधित स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed