{"_id":"613df8518ebc3e0b132f4cd7","slug":"no-drainage-of-water-even-after-12-hours-of-rain-faridabad-news-noi6040659120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के 12 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के 12 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं
विज्ञापन
फरीदाबाद बड़खल गुरूग्राम रोड पर भरा बरसात का पानी ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बारिश रुकने के 12 घंटे बाद भी लोगों को जलभराव से राहत नहीं मिल पाई है। जगह-जगह पानी भरा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। शहर के तीनों अंडरपास से भी निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यहां से लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। बरसात का आलम ये रहा कि रविवार को रात तक बूंदाबांदी होती रही।
शहर में तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। रविवार शाम तक कई जगहों पर जलभराव हो गया लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। हार्डवेयर सोहना और हार्डवेयर प्याली रोड पर एक सप्ताह पहले ही गड्ढे भरे गए थे लेकिन बरसात से गड्ढे तालाब में तब्दील हो गए। यही हालत हाइवे पर देखने को मिली। बाटा चौक, मैगपाई चौक, अजरौंदा मोड़ पर सड़क किनारे पानी भरने से लोग धीमी गति में वाहन चलाते मिले। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण यह समस्या बार-बार आती है।
तिकोना पार्क रोड, सेक्टर-15ए, सेक्टर-16, हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, आयशर चौक भी लबालब रहा। मेवला महाराजपुर, एनएचपीसी और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में सबसे ज्यादा परेशानी रही जिसकी वजह से यहां से आवाजाही बंद रहा। निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों की हालत खराब हो गई है। बरसात रुकने के बाद गड्ढों को भरने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।