फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NIT 3 sports complex will be upgraded with 83 crores

Faridabad News: 83 करोड़ से अपग्रेड होगा एनआईटी तीन का खेल परिसर

Sun, 04 May 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
NIT 3 sports complex will be upgraded with 83 crores
एफएमडीए ने तैयार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल और जिम बनाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित खेल परिसर को 83 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसमें शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल, जिम आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रकिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। टेंडर होने के बाद खेल परिसर का निर्माण दो वर्ष के अंतर पूरा करना होगा। एनआईटी तीन में नगर निगम का 2.3 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बना है। इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। अब इसमें दो भूमिगत पार्किंग के अलावा इसे पांच मंजिला का तैयार किया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। एफएमडीए के वरिष्ठ अभियंता केएस पठानिया का कहना है कि तीन नंबर खेल परिसर को अति आधुनिक किया जा रहा है। इसके लिए करीब 83 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रकिया पूरी करने के बाद इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article