{"_id":"6307acb75d7f926ece3c7d5b","slug":"nine-sdos-of-municipal-corporation-transferred-faridabad-news-noi666827569","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के नौ एसडीओ का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के नौ एसडीओ का तबादला
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद को अब स्थायी संयुक्त निदेशक (ऑडिट) विनोद विश्नोई मिल जाएंगे। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार से उनका तबादला फरीदाबाद कर दिया गया है। वहीं, नगर निगम के नौ एसडीओ का भी तबादला कर दिया गया है।
बता दें कि नगर निगम में 200 करोड़ घोटाले में दो मुख्य अभियंता, जेई व ठेकेदार गिरफ्तार हो चुके हैं। पैसे के भुगतान में लापरवाही बरतने पर ऑडिट शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य 10 पर कार्रवाई भी हुई है। ऐसे में नगर निगम में संयुक्त निदेशक ऑडिट का पद लंबे समय से खाली था। इसकी जिम्मेदारी एक दूसरे अधिकारी को मिली थी, जो सप्ताह में दो दिन फरीदाबाद आते थे। ऐसे में विकास कार्यों की मंजूरी और पेमेंट भुगतान में देरी हो रही थी। दूसरी ओर सरकार ने नौ एसडीओ का तबादला अलग-अलग नगर परिषदों व पालिकाओं में कर दिया है। इसमें एडीओ खेमचंद्र को उकलाना, नरेश कुमार को रेवाड़ी, विनोद सिंह को जाखल मंडी, महेंद्र सिंह को सिवानी, संजीव कुमार को नारायणगढ़, जगबीर सिंह को नूंह, राजेश शर्मा को नारनौंद, राजकुमार को पुन्हाना व सुरेंद्र खट्ट को बवानी खेड़ा में तबादला कर दिया गया है। इसमें कई एसडीओ लंबे समय से फरीदाबाद में ही तैनात थे। माना जा रहा है कि इसके बाद कार्यकारी अभियंताओं का भी तबादला किया जा सकता है। विकास कार्यों में 200 करोड़ के घोटाले के बाद सरकार निगम की सफाई करने में जुट गई है। एक ही जगह पर अपनी अधिकांश सर्विस पूरा करने वालों को दूसरे जिलों में भेजने की तैयारी है।