फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nine people were named after a family attacked in Bhimsika.

Faridabad News: भीमसीका में घर में घुसकर परिवार पर हमला, नौ नामजद

Sat, 10 Oct 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Nine people were named after a family attacked in Bhimsika.
- चार घायलों की एमएलआर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव भीमसीका में रुपये छीनने के विवाद के बाद एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोहम्मद इकबाल की शिकायत पर नौ नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के अनुसार, 20 सितंबर को इकबाल का 11 वर्षीय बेटा तोहिद घरेलू सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तसलीमा ने उससे 100 रुपये छीन लिए और मारपीट की। दूसरा बेटा बचाव के लिए पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर लाठी-डंडे, फावड़ा और चाकू लेकर उनके घर में घुस आए। इकबाल ने आरोप लगाया कि हुसैन ने फावड़े से उसकी पत्नी सरजीना के सिर पर वार किया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

उटावड़ थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि सरजीना सहित परिवार के चार सदस्यों की एमएलआर कराई गई। जांच में घर में घुसकर लूटपाट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एचसी नीरज कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed