{"_id":"6aac3053f73c4d5a750ecf64","slug":"nine-neighbors-beat-up-a-young-man-his-arm-was-broken-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80306-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक को नौ पड़ोसियों ने मिलकर पीटा, हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक को नौ पड़ोसियों ने मिलकर पीटा, हाथ टूटा
विज्ञापन
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में रंजिश में नौ पड़ोसियों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई है और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। डबुआ पुलिस ने पीड़ित की भांजी की शिकायत और बीके अस्पताल की मेडिकल-एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर नामजद नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
नेहरू कॉलोनी निवासी किरण ने दी शिकायत में बताया कि 14 सितंबर को उसके पड़ोस में रहने वाले कई लोगों ने उसके मामा विजय पर जानलेवा हमला कर दिया। किरण ने शिकायत में बताया कि वह मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पहचानती है। आरोपियों के नाम शंभू, विनोद, राहुल, रोहित, रोहन, पप्पू, निशु, निहाल और बाला हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 15 सितंबर को अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से अनुमति मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती विजय के बयान दर्ज किए। इसके बाद 16 सितंबर को बीके अस्पताल से विजय की एक्सरे और डेंटल रिपोर्ट प्राप्त की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद