फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita's father will soon get arms license

निकिता के पिता को जल्द मिलेगा शस्त्र लाइसेंस

Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nikita's father will soon get arms license
फरीदाबाद। अपनी सुरक्षा को लेकर निकिता तोमर के पिता मूलचंद तोमर शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिले और शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया। पुलिस आयुक्त ने इस पर सहमति जताते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि उन्होंने पुलिस आयुक्त से निकिता हत्याकांड के बाद दशहरा मैदान बल्लभगढ़ में हुई महापंचायत के दौरान हुए उपद्रव के बाद जेल में बंद 32 युवकों पर दर्ज केसों को हटाने का भी निवेदन किया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने इसको लेकर आश्वासन दिया कि इस बारे में थाना प्रभारी से राय ली जाएगी। जल्द समाधान कर दिया जाएगा। मूल चंद तोमर ने बताया कि वह पहले भी हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मिलकर जेल में बंद युवकों को रिहा करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed