फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita's family met Union Minister of State

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले निकिता के परिजन

Fri, 01 Jan 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Nikita's family met Union Minister of State
केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले निकिता के परिजन
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की हत्या के बाद बल्लभगढ़ में आयोजित हुई सर्व समाज पंचायत में लिए गए निर्णय को प्रदेश सरकार से लागू कराने के लिए निकिता के परिजन शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। निकिता की 26 अक्तूबर को कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निकिता के पिता मूलचंद तोमर और मामा अधिवक्ता एदल सिंह रावत ने बताया कि सर्व समाज की पंचायत में तीन मांगें सरकार के समक्ष रखी गई थी। इनमें परिवार की हालत को देखते हुए मृतका के भाई को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने, सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में बनाए जा रहे कन्या महाविद्यालय का नाम निकिता तोमर के नाम पर रखे जाने और परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग शामिल हैं। तीन महीने बीतने के बाद भी उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने परिवार से ज्ञापन लिया और उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed