फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita massacre: Tausif's mobile location was around the college on the day of murder

निकिता हत्याकांड: हत्या के दिन कॉलेज के आसपास थी तौसीफ के मोबाइल की लोकेशकन

Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nikita massacre: Tausif's mobile location was around the college on the day of murder
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की हत्या के दिन तौसीफ व उसके दोस्त के मोबाइल की लोकेशन अग्रवाल कॉलेज के आसपास की थी। यह बयान सोमवार को सुनवाई में एयरटेल के नोडल अफसर सुरेंद्र सिंह ने अदालत में दिए। सुरेंदर सिंह के अलावा तीन अन्य लोगों की गवाही भी हुई। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में सोमवार को अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य कृष्णकांत, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने वाले क्लर्क प्रदीप कुमार, फोटोग्राफर श्याम सिंह व एयरटेल के नोडल अफसर ने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने सुरेंद्र सिंह से पूछा कि क्या मोबाइल की सही लोकेशन टावर द्वारा बताई जा सकती है। इस पर सिंह ने कहा कि टावर की रेंज में कौन-कौन से मोबाइल एक्टिवेट हैं, ये पता लगाया जा सकता है। एकदम सही लोकेशन बताना मुश्किल है लेकिन आसपास की बता सकते हैं।
विज्ञापन

निकिता तोमर के मामा व अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एदल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता, घटनास्थल की फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर, एयरटेल कंपनी के नोडल अधिकारी और सीसीटीवी का डीवीआर रिकार्ड उपलब्ध कराने वाले की गवाही हुई। मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी तौसीफ के मोबाइल की लोकेशन चार दिन कॉलेज और निकिता के घर के पास की मिली है। कोर्ट को बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार, तौसीफ 18, 22, 24 और 26 अक्तूबर को बल्लभगढ़ में ही मौजूद था।
विज्ञापन

एदल सिंह का आरोप है कि तौसीफ ने पहले रैकी की और फिर 26 अक्तूबर को गोली मारकर निकिता की हत्या कर दी। कोर्ट में अब तक 14 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। इस मामले में मंगलवार को पांच अन्य लोगों की गवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed