फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Night patrols to be stepped up at drug hotspots.

Faridabad News: नशे के हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी रात्रि गश्त

Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Night patrols to be stepped up at drug hotspots.
फरीदाबाद।
विज्ञापन

जिले में अपराध नियंत्रण और नशे की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समिति की बैठक में चिन्हित अपराधों, लंबित मामलों, अभियोजन कार्रवाई और नशामुक्ति अभियान की समीक्षा की गई।

एडीसी ने चिन्हित अपराधों के मामलों में जांच पूरी गंभीरता से करने, साक्ष्यों का उचित संकलन और गवाहों से संबंधित कार्रवाई समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अपील या आगे की कानूनी कार्रवाई जरूरी है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आगे बढ़ाया जाए। बैठक में महिलाओं और बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों में पीड़ितों की सुरक्षा और कानूनी सहायता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। नशे की रोकथाम के लिए संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां निगरानी बढ़ाने और रात के समय नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को नशे से प्रभावित लोगों की पहचान, उपचार और पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed