{"_id":"68bc847f8addea08ad00ff85","slug":"nigerian-woman-living-illegally-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50754-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध रूप से रह रही नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध रूप से रह रही नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने की कार्रवाई
महिला का पति एनडीपीएस के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने अवैध रूप से रह रही एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 5 सितंबर को पुलिस चौकी दयालबाग के प्रभारी उप निरीक्षक संदीप को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दयालबाग सेक्टर-39 में एक विदेशी महिला किराये के मकान में अवैध रूप से रह रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नाइजीरिया की निवासी एक महिला ओबियोर प्रिसियस नगोजी को काबू किया। जिसके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है और वह अवैध रूप से फरीदाबाद में रह रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी महिला वर्ष 2023 से दयालबाग सेक्टर-39 के एक मकान में रह रही है। महिला का पति एनडीपीएस के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी महिला के पासपोर्ट व वीजा के बारे में जांच जारी है। मकान मालिक फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। महिला को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।