फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   nigam employee wears black bands

Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
nigam employee wears black bands
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर निगम कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी काले बल्ले लगाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने जल्द मांगों को पूरा करने को कहा। अब 25 से 29 सितंबर तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर मौन है। इसलिए कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है और कर्मचारी 25 से 29 सितंबर तक प्रदेश की सभी पालिकाओं, परिषदों व निगमों में क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। 15 अक्तूबर को रोहतक में कर्मचारी आक्रोश रैली कर सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। कर्मचारियों ने बीके चौक से नीलम चौक तक उल्टी झाड़ू कर काले-झंडों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर कमला, दिलीप बोहत, अनिल चिंडालिया, बलबीर सिंह, शिवकुमार, महेश शर्मा, सुरेश देवी, ललिता देवी संंबोधित किया। राज्य सचिव अनूप ने सरकार की स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए कर्मचारी और उपकरण होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed