फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHRC REPORT

Faridabad News: सराय में तीन बच्चियों की मौत पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

Fri, 22 Aug 2025 04:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
NHRC REPORT
सराय में तीन बच्चियों की मौत पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

-डीसी और एसपी पलवल से दो हफ़्ते में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव सराय में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोदने से बने गहरे गड्ढे में डूबकर तीन मासूम बहनों की हुई मौत के मामले पर अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानव अधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला मानते हुए पलवल के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने साफ किया है कि रिपोर्ट में हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई और मृतक बच्चियों के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का पूरा ब्यौरा होना चाहिए।


एनएचआरसी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही हैं तो यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें पीड़ित बच्चियों के मूल अधिकारों का हनन हुआ है। हादसा छह अगस्त 2025 को हुआ था। गांव सराय निवासी शाहिद की बेटियां अंशिफा (7 वर्ष), सोफिया (5 वर्ष) और उनकी मौसेरी बहन अल्फिया (6 वर्ष) बकरियां चराने खेतों की ओर गई थीं। खेतों में ईंट भट्ठा मालिक द्वारा मिट्टी निकाली गई थी और वहीं बने गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भर गया था। तीनों बच्चियां नहाने लगीं और उसी दौरान डूब गईं। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed