फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHPC to DND Expressway Link Road to be rejuvenated

Faridabad News: एनएचपीसी से डीएनडी एक्सप्रेसवे लिंक रोड का होगा कायाकल्प

Wed, 03 Dec 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
NHPC to DND Expressway Link Road to be rejuvenated
50 हजार वाहन चालकों को मिलेगी राहत, दो करोड़ रुपये की लागत से होगा काम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा की ओर रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों की परेशानी अब खत्म होने जा रही है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-19) से एनएचपीसी होते हुए डीएनडी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक रोड को दोबारा बनाने का काम शुरू हो गया है।
अभी रोड को बनाने के लिए नपाई व अन्य पहलुओं का विश्लेषण किया जा रहा है। कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर सड़क को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं इस कार्य के लिए डेडलाइन भी तय की जा चुकी है। इसमें करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह लिंक रोड एनएचपीसी चौक से होकर डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ता है और दिल्ली, नोएडा व ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए एक अहम वैकल्पिक मार्ग है। यही नहीं, यह सड़क ग्रीनफील्ड से डीएनडी एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले यातायात को भी सीधे जोड़ती है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं जिनमें निजी कार, दोपहिया वाहन, बसें और भारी वाहन शामिल हैं। इस सड़क के माध्यम से कालिंदी कुंज, ओखला, शाहीन बाग, सरिता विहार, जैतपुर, मीठापुर के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जाने में लोगों को आसानी होती है।
विज्ञापन




इसके साथ ही नहर पार के पल्ला, रोशन नगर, इस्माइलपुर, बसंतपुर सहित कई गांवों और कॉलोनियों के निवासी इसी मार्ग से गुरुग्राम, सूरजकुंड और डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र जैसे व्यावसायिक इलाकों तक पहुंचते हैं। मगर पिछले कई वर्षों से सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि लोगों को रोजाना जाम, गड्ढों और अंधेरे में हादसों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना



स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा था लेकिन अब आखिरकार उम्मीद जगी है। विभाग की तरफ से काम शुरू हो गया है। पांच माह में काम पूरा हो जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के तहत सड़क की पूरी परत को दोबारा मजबूत किया जाएगा। जहां अधिक गड्ढे हैं, वहां पूरी री-लेयरिंग की जाएगी जबकि कुछ हिस्सों में पैचवर्क के बजाय पूर्ण पुनर्निर्माण होगा। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की भी योजना है ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कम हो और यातायात सुचारु रहे। इस परियोजना के लिए करीब पांच महीने की समयसीमा तय की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि यातायात प्रभावित न हो। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की जाएगी।

वर्जन



हमारा लक्ष्य सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाना है। इंजीनियरिंग वर्क शुरू हो चुका है और बहुत जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्पष्ट डेडलाइन दी गई है।- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed