फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHPC manager cheated of Rs 60 lakh in the name of giving floor

Faridabad News: फ्लोर देने के नाम पर एनएचपीसी के प्रबंधक से 60 लाख की ठगी

Tue, 02 Apr 2024 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
NHPC manager cheated of Rs 60 lakh in the name of giving floor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 में एक प्लाॅट का चौथा फ्लोर देने के नाम पर ठगों ने एनएचपीसी के प्रबंधक से 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-81 निवासी मनीष ने बीपीटीपी थाने में दी शिकायत में बताया वह एनएचपीसी में प्रबंधक हैं। उन्होंने सेक्टर-88 निवासी वरूण कुमार और उनकी पत्नी से अगस्त 2022 में सेक्टर-77 पार्क प्राइड में एक फ्लोर खरीदने का सौदा तय किया था। दंपती ने कहा था कि फ्लोर का निर्माण 31 दिसंबर 2023 से पहले पूरा हो जाएगा। मनीष आरोपियों की बातों में आ गए और 60 लाख रुपये देकर इकरारनामा कर लिया। जांच में पता लगा आरोपी दंपती ने एचएसवीपी से फ्लोर का नक्शा पास नहीं कराया और न ही इसका निर्माण पूरा हुआ है। तय समय पर फ्लोर की रजिस्ट्री भी नहीं कराई। इतना ही नहीं आरोपियों ने प्रॉपर्टी पर कई बैंकों से लोन भी ले रखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed