फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHAI should soon make a proposal regarding the cut: Sanjeev Kaushal

कट बनाने के लिए एनएचएआई जल्द बनाए प्रपोजल : संजीव कौशल

Sat, 20 Jan 2024 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
NHAI should soon make a proposal regarding the cut: Sanjeev Kaushal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव मोहना स्थित मां देवी मंदिर के पास 98वें दिन भी जेवर हाईवे उतार-चढ़ाव संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। शनिवार को एसडीएम त्रिलोकचंद और एपको कंपनी के अधिकारी किसानों से मिलने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे।


इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को गांव मोहना पर उतार-चढ़ाव बनाने के लिए कट का प्रपोजल तैयार करके जल्द से जल्द सबमिट करने के आदेश दिए। किसानों ने एसडीएम त्रिलोक चंद और एपको कंपनी को बताया कि चैनल नंबर 16715 से 18255 तक के रास्ते को सरकार की ओर से पक्का बनाया गया था, लेकिन एक्सप्रेसवे के कार्य के कारण 11 फीट का रास्ता पूरी तरह से खराब हो गया। इसके कारण किसानों को अपने खेतों व मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर संघर्ष समिति अध्यक्ष ईश्वर, देवी सिंह लाम्बा, हीरापुर, मोहना, जल्हाका, नरियाला , पन्हैङा, अमरपुर, छांयसा, बागपुर, रामपुर खोर आदि के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed