{"_id":"6590598956d000d20c030da9","slug":"new-year-preparations-to-celebrate-complete-there-will-be-fun-on-the-dance-floor-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18740-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष: जश्न मनाने की तैयारी पूरी, डांस फ्लोर पर होगी मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष: जश्न मनाने की तैयारी पूरी, डांस फ्लोर पर होगी मस्ती
विज्ञापन
- जश्न को मनाने के लिए होटलों, रेस्त्रां और मल्टीप्लेक्स में विशेष तैयारियां की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नव वर्ष के जश्न में डूबने के लिए स्मार्ट सिटी सजकर तैयार हो गई है। इस जश्न को मनाने के लिए होटलों और मल्टीप्लेक्स में विशेष तैयारियां की गई है। कहीं पंजाबी गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे तो कहीं अंतरराष्ट्रीय बेली डांसर अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीतेंगे। इन सितारों के साथ नए साल के जश्न के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए शहर के 15 से अधिक बार और 50 छोटे-बड़े होटलों में एडवांस बुकिंग हुई है।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में इस बार करीब 100 स्थानों पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी होगी। सबसे अधिक होटल, रेस्त्रां और बार में व्यवस्था की गई है। यहां नए साल की कई थीम भी रखी गई हैं। इसमें ड्रेस कोड रखा गया है। बुकिंग में लोग मौज-मस्ती से अधिक खाने-पीने पर जोर दे रहे हैं। हर सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन पर डीजे, डांस के साथ देश-विदेश के लजीज खानों का आनंद भी लिया जा सकता है। वहीं, मंदिरों में भी भव्य आयोजनों और पाठ के जरिए नए साल के स्वागत की तैयारी है। मॉल्स और होटलों में कॉर्निवाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं पर्यटन स्थलों पर फैमिली आउटिंग के अलावा डीजे सेलिब्रेशन की व्यवस्था की गई है।
कहां क्या रहेगा खास
सूरजकुंड चार्म वुड स्थित कंट्री क्लब ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा कृष्ण चौधरी ने बताया कि क्लब की ओर से लोगों के थिरकने की पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस वर्ष दिल्ली का विशेष डीजे ग्रुप बुलाया गया। लोग डीजे की शानदार धुनों पर थिरकने को मजबूर हो जाएगे। यह कार्यक्रम केवल क्लब के सदस्यों के लिए रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग बाटा चौक स्थित होटल रेडिशन ब्लू के महाप्रबंधक हरप्रीत बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम को तीन ग्रुप में बांटा गया है। बॉल रूम में शहर के सबसे बड़े डांस फ्लोर पर लोग मस्ती कर सकेंगे। इसमें कपल एंट्री आठ हजार रुपये है। खाने के साथ कॉकटेल फ्री है। द ग्रेटर कबाव ग्रुप में कपल एंट्री 5000 रुपये रखी गई है। वहीं, ब्रॉड वे ग्रुप में कपल एंट्री 12 हजार रुपये रखी गई है। नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट के प्रबंधक सोनू भाटिया ने बताया कि होटल में विशेष डीजे की व्यवस्था की गई है। जहां लोग परिवार के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। सेक्टर-15 क्राउन प्लाजा स्थित जोसे रेस्त्रां बार के संचालक मुकेश ने कहा कि नए साल के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बार एंड रेस्त्रां में डीजे नाइट एक मुश्त भुगतान पर खाने की व्यवस्था हैं। एनआईटी-5 स्थित रोड रेलवे रोड ब्रीव बेरी रेस्त्रां की संचालक सुजाता पब में स्टैग (कपल) एंट्री 2000 रुपये से रखी गई है। इसमें स्टार्टर डिनर के साथ डीजे की व्यवस्था है। वहीं, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पंजाबी गायक शंकर शाहनी, जोवन रंधावा, बॉलीवुड डांसर लोगों के नए साल के जश्न को दोगुना कर देंगे। ग्रीन फील्ड कॉलोनी आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क 50 रुपये रखा गया है।