फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New technology will eliminate the possibility of scam in paddy procurement: Rajesh Nagar

धान खरीद में घोटाले की आशंका खत्म करेगी नई तकनीक : राजेश नागर

Wed, 19 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
New technology will eliminate the possibility of scam in paddy procurement: Rajesh Nagar
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आला अधिकारियों के संग विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें खाद्य आपूर्ति को लेकर जरूरी निर्देश दिए। फरीदाबाद पहुंचे मंत्री राजेश नागर ने बताया कि विभाग जल्द ही ऐसी तकनीक लाने जा रहा है जिसके बाद अनाज खरीद में किसी भी प्रकार के घोटाले की आशंका को समाप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि हम जल्द ही इस तकनीक को लेकर आएंगे जो मंडी में आने वाले अनाज की पूरी जानकारी रखेगी। इसके साथ साथ हमें अपने राज्य में पैदा होने वाले अनाज की भी पूरी जानकारी अपडेटेड रहेगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया के उचित दर दुकानों पर राशन वितरण में शिकायतों को लेकर डिपो होल्डरों पर कार्रवाई में समय ना लगाएं। इसके साथ ही यह तय करें कि सभी राशन की दुकानों पर 10 तारीख तक वितरण हो जाए और स्टॉक के बारे में बोर्ड लगा हो।
विज्ञापन

मंत्री ने राशन की दुकानों पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाए जाने के निर्देश दिए। मंत्री राजेश नागर ने अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, अनाज की बोरियों के लिए बारकोड की व्यवस्था करने और अनाज खरीद के संदर्भ में पीओएस मशीन खरीदने के टेंडर बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री राजेश नागर ने राशन की दुकानों पर समय पर राशन का पहुंचना और बांटना सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अनेक प्रयासों के बावजूद मुझे शिकायतें मिल रही हैं, इस बारे में सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चावल मिलों की स्टेटस रिपोर्ट और फिजिकल वेरिफिकेशन के बारे में भी सख्ती और समयबद्ध काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed