Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New system for spending grants in government schools will increase difficulties for teachers

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में ग्रांट खर्च करने की नई व्यवस्था से बढ़ेगी शिक्षकों की परेशानी

Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
New system for spending grants in government schools will increase difficulties for teachers
छोटे-मोटे काम कराने के लिए भी पूरी करनी होंगी कई औपचारिकताएं
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों ने व्यवस्था को सरल बनाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकारी स्कूलों में ग्रांट खर्च नए नियम, शिक्षकों की परेशानी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में ग्रांट खर्च करने के नियमों में बदलाव से शिक्षकों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नई व्यवस्था के तहत अब स्कूल मुखिया स्वयं ग्रांट की राशि नहीं निकलवा सकेंगे। स्कूलों में होने वाले खर्च के बिलों का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) करेंगे।
इसके बाद ही स्कूलों के खातों में भुगतान जारी होगा। छोटे-मोटे काम कराने और सामान खरीदने के लिए भी कई औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मुदगिल ने बताया कि इस व्यवस्था से स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले ही शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा पोर्टल, सर्वे और विभागीय रिपोर्ट जैसे काम करने पड़ते हैं। ऐसे में ग्रांट खर्च करने की प्रक्रिया जटिल होने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में सामान खरीदने के लिए जीएसटी बिल अनिवार्य किया गया है। वहीं, मरम्मत या मजदूरी जैसे कार्यों के लिए संबंधित व्यक्ति का पैन कार्ड और बैंक खाते का विवरण देना होगा। सामान की आपूर्ति या काम पूरा होने के बाद भुगतान के बजाय पहले बिल जमा कराने की शर्त भी रखी गई है। शिक्षकों का कहना है कि गांवों और छोटे कस्बों में इन सभी दस्तावेज की व्यवस्था करना आसान नहीं है। इससे जरूरी कामों में देरी हो सकती है। सरकार को पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रक्रिया को व्यावहारिक और सरल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed