{"_id":"6a1f2de20cdfc43ac70e67fd","slug":"new-sewer-line-will-be-laid-in-gaunchi-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71420-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गौंछी गांव में बिछाई जाएगी नई सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गौंछी गांव में बिछाई जाएगी नई सीवर लाइन
विज्ञापन
लोगों को सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और दूषित पेयजल जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गौंछी गांव के निवासियों को जल्द ही सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और दूषित पेयजल जैसी समस्याओं से राहत मिलने वाली है। नगर निगम फरीदाबाद ने गांव के प्रमुख मार्ग पर माता अहिल्या चौक से आरती स्वीट्स तक सीवर और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की 20 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
परियोजना के तहत पुराने नेटवर्क को हटाकर नई और अधिक क्षमता वाली सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। साथ ही नई पेयजल पाइपलाइन डालकर स्वच्छ और पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म होगी, बल्कि पानी के कम दबाव और दूषित जल की शिकायतें भी दूर हो जाएंगी।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई अंडरग्राउंड लाइनें बिछने के बाद मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता भी साफ होगा, जिससे पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी। गौंछी गांव के लिए यह परियोजना लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।