फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New schools, roads and hospitals will change the face of the city.

Faridabad News: नये विद्यालय, सड़क और अस्पताल से बदलेगा शहर का सूरत-ए-हाल

Sun, 17 May 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
New schools, roads and hospitals will change the face of the city.
मंत्री विपुल गोयल ने कहा-सेक्टर-8 में बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को सेक्टर-7 स्थित जनकल्याण मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए इन कार्यों में ड्रेनेज व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री ने बताया कि सेक्टर-8 में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का जल्द ही उसका शिलान्यास किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सेक्टर-7, 8, 9, 10 समेत आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। विपुल गोयल ने कहा कि सेक्टर-7 शहर के सबसे पुराने क्षेत्रों में शामिल है और यहां वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से नई ड्रेनेज लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया है ताकि बरसात के मौसम में लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन


रोड चौड़ीकरण से ट्रैफिक दबाव होगा कम

मंत्री ने बताया कि सेक्टर-7, 8 और 10 के चौक पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। करीब 7 से 8 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य से जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-77 में केंद्रीय विद्यालय जल्द
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि सेक्टर-77 में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है और प्रयास है कि इसी वर्ष स्कूल शुरू हो जाए। इसके अलावा सेक्टर-8 में प्रस्तावित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही उसका शिलान्यास किया जाएगा।

हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

मंत्री ने कहा कि सेक्टर-7 के स्कूल परिसर में हॉकी प्रैक्टिस पिच बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए करीब चार करोड़ रुपये का एस्टीमेट पास किया गया है।

सेक्टर-7 मार्केट का होगा रिवैंपिंग

उन्होंने बताया कि सेक्टर-7 मार्केट के रिवैंपिंग प्रोजेक्ट पर भी जल्द काम शुरू होगा। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से मार्केट का आधुनिकीकरण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के सभी हुड्डा सेक्टरों की मार्केटों के लिए एस्टीमेट और परियोजना प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है तथा कई स्थानों पर काम शुरू हो चुका है।

अतिक्रमण हटाने में सहयोग की अपील

विपुल गोयल ने मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए दुकानदारों और स्थानीय लोगों से स्वयं आगे आकर सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी होती है।


सेक्टर-7 में कम्युनिटी सेंटर की उठी मांग

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सेक्टर-7 में कम्युनिटी सेंटर निर्माण की मांग भी रखी। इस पर मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में 13 नए कम्युनिटी सेंटर मंजूर किए जा चुके हैं और सेक्टर-7 के लिए भी जल्द उपयुक्त स्थान चिन्हित कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed