फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New schemes should be prepared on the vacant land of the corporation: Corporation Commissioner

निगम की खाली भूमि पर नई योजनाओं का खाका तैयार किया जाए: निगम आयुक्त

Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
New schemes should be prepared on the vacant land of the corporation: Corporation Commissioner
प्लानिंग और लैंड ब्रांच के अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम अब अपनी खाली पड़ी जमीनों को सिर्फ रिकॉर्ड में रखने के बजाय उन्हें शहर के भविष्य से जोड़ने की तैयारी में है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्लानिंग और लैंड ब्रांच के अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक करते हुए साफ कहा कि नागरिकों की आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर निगम की खाली भूमि पर नई योजनाओं का खाका तैयार किया जाए। बैठक में कानूनी मामलों के निपटारे और अदालतों के आदेशों के समयबद्ध पालन पर भी कड़ा रुख अपनाया गया।

बैठक में निगम आयुक्त ने प्लानिंग ब्रांच को निर्देश दिए कि वे सिर्फ मौजूदा परियोजनाओं तक सीमित न रहें बल्कि शहर की बढ़ती आबादी, ट्रैफिक दबाव, पार्किंग, हरित क्षेत्र, सामुदायिक सुविधाएं और सार्वजनिक उपयोग की जरूरतों को ध्यान में रखकर निगम की खाली जमीनों के लिए नए प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद तेजी से विस्तार कर रहा है ऐसे में योजनाबद्ध विकास ही नागरिकों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित कर सकता है। अधिकारियों को आपसी समन्वय से व्यावहारिक और धरातलीय योजनाएं बनाने को कहा गया ।
विज्ञापन


लंबित मामलों के निपटारे पर सख्ती

आयुक्त खड़गटा ने लैंड और लीगल ब्रांच से जुड़े लंबित अदालती मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निपटारे के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम की जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से उन मामलों पर जोर दिया गया, जिनमें अदालत ने निगम को जमीन अपने अधीन लेने या रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि ऐसे आदेशों पर तुरंत अमल होना चाहिए ताकि कानूनी जटिलताएं न बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अदालतों के आदेशों का समयबद्ध पालन अनिवार्य

बैठक में स्पष्ट किया गया कि न्यायालयों के आदेशों का पूर्ण और समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आदेशों की अनदेखी से निगम को कानूनी और वित्तीय नुकसान हो सकता है, इसलिए हर संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी तय समय में निभाए। इससे न केवल निगम की साख मजबूत होगी, बल्कि भूमि से जुड़े विवाद भी तेजी से सुलझेंगे।


बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, चीफ टाउन प्लानर धर्मपाल सिंह, सीनियर आर्किटेक्ट बी.एस. ढिल्लो, निगम की जिला अटॉर्नी नमृता चौहान समेत प्लानिंग और लैंड ब्रांच के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को अगले चरण में ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed