Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New executive committee of the Adi Gaud Brahmin community takes oath; Rajpal Sharma appointed president

Faridabad News: आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, राजपाल शर्मा बने प्रधान

Wed, 04 Nov 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of the Adi Gaud Brahmin community takes oath; Rajpal Sharma appointed president
चुनाव अधिकारी ने पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी सौंपे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आदि गौड़ ब्राह्मण समाज रजिस्टर्ड फरीदाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को एनआईटी-दो स्थित दौलत राम खान धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।


नई कार्यकारिणी में राजपाल शर्मा को प्रधान, राम किशोर शर्मा को उपप्रधान, बृजेश कुमार शर्मा को महासचिव, राजेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष और दर्शन कुमार शर्मा को सहसचिव चुना गया। वहीं, महेंद्र कुमार शर्मा, ओम चंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, विकास शर्मा, मुरारी लाल शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान राजपाल शर्मा और कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed