फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New cases of dengue reported, number of patients reached 24

Faridabad News: 6 डेंगू के नए मामले सामने आए, 24 पहुंची मरीजों की संख्या

Wed, 11 Sep 2024 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
New cases of dengue reported, number of patients reached 24
- तीन मलेरिया के भी नए मामले में सामने आए, संख्या बढ़कर 14 हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बरसात के कारण दिन प्रतिदिन डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में डेंगू के 6 नए मामले सामने आए हैं। अब डेंगू ग्रस्त मरीजों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 डेंगू के रोगी बाहरी जिलों के निवासी हैं। हालांकि, उनका उपचार जिले के निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, एक महीने बाद मलेरिया के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि पिछले कई दिनों से बरसात हो रही है। इसकी वजह से से शहर के पार्कों व खाली जगहों पर जलभराव हो गया है। उसी जलभराव के कारण डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बरसात के पानी में मच्छरों की ब्रीडिंग बढ़ती है। इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने सभी डेंगू एवं मलेरिया के पीड़ितों के घर व उसके आसपास दवा का छिड़काव करवा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। अब यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जिसमें से 9 मरीज दूसरे जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उनका उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान भी चलाया जा रहा है। नौ स्थानों पर लार्वा मिला है। संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन






1038 को दिया नोटिस

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा मिलने पर 1038 लोगों को नोटिस जारी किया है। वहीं 5200 लोगों की डेंगू जांच हो चुकी है। इसके अलावा मलेरिया की पुष्टि के लिए एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक महीने के बाद मिले तीन मलेरिया के मरीज

डॉ. राम भगत ने बताया कि करीब एक महीने के बाद 3 नए मलेरिया के मामले सामने आए है। अब यह संख्या बढ़कर 14 हो गई है। सभी मरीजों का उपचार घरों पर चल रहा है।




सीएमओ के आदेश पर होती है फॉगिंग

सफाई इंस्पेक्टर बिशन तेवतिया ने बताया कि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार की ओर से उनको एरिया का पत्र जारी होता है। उस पत्र के अनुसार एरिया में फॉगिंग करवाई जाती है। इसके अलावा अगर कोई आरडब्ल्यूए व सोसाइटी के लोग फॉगिंग करवाना चाहती है तो वह नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed