फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nephew bought a pistol for Rs 30,000 to murder his wife, accused sent to jail

Faridabad News: पत्नी की हत्या के लिए भांजे ने दिलाई थी तीस हजार में पिस्टल, आरोपी जेल भेजा गया

Wed, 11 Mar 2026 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nephew bought a pistol for Rs 30,000 to murder his wife, accused sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की सनलाइट कॉलोनी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी दिलीप यादव को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में सहयोग करने वाले आरोपी के भांजे दीपक को बिहार के सिवान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि दीपक ने ही अपने मामा दिलीप को हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल तीस हजार में उपलब्ध कराई थी।


पुलिस ने छह दिन के रिमांड के दौरान आरोपी दिलीप की निशानदेही पर बिहार से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। गौरतलब है कि बीस फरवरी को दिलीप ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी संगीता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संगीता और दिलीप ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन अनबन के कारण संगीता अपने पिता के घर रह रही थी। अब पुलिस भांजे दीपक से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने वह अवैध हथियार कहां से खरीदा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed