फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbours beat up an old businessman for refusing to burst crackers, he died

Faridabad News: पटाखे फोड़ने से मना करने पर वृद्ध कारोबारी से पड़ोसियों ने की मारपीट, मौत

Fri, 01 Nov 2024 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Neighbours beat up an old businessman for refusing to burst crackers, he died
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने मारपीट में पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिवाली की देर रात पटाखे चलाने से मना करने पर एक वृद्ध से पड़ोसी युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। देर रात वृद्ध कारोबारी की मौत हो गई। मामले में वृद्ध के बेटे ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने युवकों पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विनोद राय अपने पिता बब्बन राय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। विनोद राय कारोबारी हैं और उनके पिता बब्बन राय भी कारोबारी थे। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दिवाली की रात करीब पौने एक बजे पड़ोस में रहने वाले राजू, धीरज और नंदू बड़े-बड़े पटाखे उनके घर के आगे फोड़ रहे थे। उनके पिता बब्बन ने उन्हें पटाखे फोड़ने से मना किया तो आरोपी उनसे मारपीट के लिए उलझने लगे। विनोद ने किसी तरह हाथ पांव जोड़कर झगड़े से बीच बचाव किया।
विज्ञापन

रात लगभग 1 बजे फिर वह अन्य साथियों के साथ आया और उनके गेट पर लोहे की नाल से व बड़े-बड़े पटाखे पटाखे फोड़ने लगा। उनके पिता ने पटाखे फोड़ने से रोका और अधिक रात होने का हवाला दिया तो आरोपियों ने बब्बन राय को घर से बाहर खींचकर मारपीट की। शोर सुनकर बाहर आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में उनके पिता को गंभीर चोट आई, आरोप है कि उनके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विनोद के मुताबिक, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी पुलिस मौके पर आई थी, लेकिन सहायता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। कारोबारी विनोद ने आरोप लगाया कि अभी उनको पड़ोसियों से डर बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनको दोबारा से धमकी दी है। उन्होंने इस मामले में पलायन करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पड़ोसियों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद कुमार, प्रभारी थाना ओल्ड फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed