{"_id":"648b49e5658a5b29fe06a9f7","slug":"neighbors-clashed-over-filling-water-elderly-woman-died-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6910-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी भरने को लेकर भिड़े पडोसी, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी भरने को लेकर भिड़े पडोसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Thu, 15 Jun 2023 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
पानी भरने को लेकर भिड़े पडोसी, बुजुर्ग महिला की मौत
- हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, जांच में जुटी पुलिस
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव भांखरी में सरकारी टंकी से पानी भरने ने दौरान पड़ोसियों का आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान धक्का लगने से एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। दो दिन तक अस्पताल में भर्ती करने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर ने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका का नाम रामवती (60) है। वह गांव भांखरी में परिवार के साथ रहती थीं।बेटे पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गांव में सरकारी टंकी से घर पर पानी की सप्लाई होती है। उनका मकान गली के आखिर में होने के कारण पूरी गली में पानी भरने के बाद उनके यहां पानी आता है। उनके साथ ही नेत्रपाल का है। 13 जून को पवन पानी भर रहे थे। इस दौरान नेत्रपाल का लड़का पानी भरने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते मामले बढ़ने लगा और वह परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडे व राॅड लेकर झगड़ा करने लगा। आरोप है सभी ने मिलकर पवन उसके भाई शशि कुमार सहित अन्य पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई पवन की मां रामवती धक्का लगने के कारण जमीन पर गिर पड़ी। उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया। दो दिन इलाज के बाद रामवती ने दम तोड़ दिया। डबुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।