फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbors attacked father and son

Faridabad News: पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर किया हमला

Sun, 23 Jun 2024 04:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Neighbors attacked father and son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने पिता-पुत्र पर पर ईंट पत्थर व डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सुभाष कॉलोनी निवासी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 जून की रात को वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी पड़ोसी पप्पू शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के बाहर आकर गालियां देने लगा। उन्होंने विरोध किया तो पप्पू अपने दोनों बेटे कुनाल व विशाल और अन्य चार साथियों को बुलाकर उनके साथ ईंट पत्थर से मारपीट करना लगा। तभी उनको बचाने के लिए उनका बेटा कपिल आ गया, तो आरोपियों ने उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इस हादसे में पिता व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एक अन्य मामले में आदर्श नगर निवासी धर्मेंद्र कौशिक के ऊपर 21 जून की रात को मोहित, विकास, निशु व अन्य तीन आरोपियों ने उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में धर्मेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed