फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbor fatally attacked a girl with a knife

Faridabad News: पड़ोसी ने युवती पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Sat, 23 May 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Neighbor fatally attacked a girl with a knife
-पुरानी रंजिश में चाकू से गर्दन, चेहरे और पेट पर किए वार, गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर इलाके में पड़ोसी युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान बबीता रूप में हुई है, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने 23 मई को आरोपी आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के भाई राजू निवासी जिला झांसी हाल निवासी विशाल कॉलोनी, मेवला महाराजपुर ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन बबीता ने पहले भी पड़ोस में रहने वाले आकाश द्वारा झगड़ा करने की बात बताई थी। शिकायत के अनुसार 22 मई की रात करीब नौ बजे वह अपनी बहन से मिलने उसके घर गया था। दोनों झुग्गी के बाहर बैठे हुए थे, तभी आकाश वहां पहुंचा और बबीता के साथ झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि आकाश ने अपने हाथ में लिए सब्जी काटने वाले चाकू से बबीता की गर्दन, चेहरे और पेट पर वार कर दिए। चाकू लगने के बाद बबीता बेहोश हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को बीके अस्पताल से घायल महिला के भर्ती होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बबीता को बयान देने के लिए अयोग्य बताया, जिसके बाद उसके भाई राजू के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed