फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Negligence: Traffic police issued challan to Union Minister of State instead of former Deputy Chief Minister

लापरवाही: ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री की जगह काट दिया केंद्रीय राज्यमंत्री का चालान

Thu, 29 Aug 2024 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Traffic police issued challan to Union Minister of State instead of former Deputy Chief Minister
- चालान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, केंद्रीय मंत्री पीछे बैठे आ रहे नजर, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बुधवार को यातायात पुलिस की लापरवाही सामने आई है। रविवार को गौंछी गांव से सोहना मोड तक निकाली गई बाइक रैली में बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने की गलती पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की और पुलिस ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का चालान काट दिया। चालान में छपी फोटो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री बाइक पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
गांव गौंछी में रविवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) का चुनावी सम्मेलन हुआ था। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हुए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके पहले सोहना टी प्वाइंट से एक बाइक रैली निकाली थी। जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और लोकसभा प्रत्याशी रहे नलिन हुड्डा समेत सैकड़ों बाइक सवार बगैर हेलमेट के बुलेट व बाइक चलाते नजर आए। मामला मीडिया में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने आनन-फानन में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अन्य 15 बाइकों का ई-चालान काट दिया। इस दौरान सभी चालानों में बाइक सवारों की तस्वीरें भी छपी हुई हैं। इस वाहवाही के चक्कर में ट्रैफिक पुलिस ने एक चालान में केंद्रीय राज्यमंत्री के तिरंगा यात्रा की तस्वीर लगाकर उस बाइक का एक हजार का चालान कर दिया। लेकिन, उसमें तारीख और स्थान जजपा की बाइक रैली 25 अगस्त, सोहना टी प्वाइंट का दिया है। चालान में छपी तस्वीर में केंद्रीय मंत्री पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा है, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री जिस बाइक पर बैठे हैं वह डबुआ कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा के नाम पंजीकृत है। उन्होंने हेमलेट नहीं पहना है।
विज्ञापन

---
वर्जन
कमांड एंड कंट्रोल रूम से यह ऑनलाइन चालान काटा गया है। फोटो में गड़बड़ी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसमें सुधार किया जाएगा। -विनोद कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed