फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Negligence: 410 people returned from abroad, only 60 gave information, health department's concern increased

लापरवाही: विदेश से लौटे 410 लोग, सिर्फ 60 ने दी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

Wed, 01 Dec 2021 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Negligence: 410 people returned from abroad, only 60 gave information, health department's concern increased
Negligence: 410 people returned from abroad, only 60 gave information, health department's concern increased
फरीदाबाद। दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन का खतरा बढ़ने के बाद दो दिन में 400 से ज्यादा लोग शहर में वापस लौटे है। इनमें से केवल 60 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी सांझा की है। 350 लोग जानकारी देने से बच रहे हैं। ऐसे में यह शहरवासियों के लिए खतरा बन सकते है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने कहा कि यदि इन लोगों ने जल्द स्वास्थ्य विभाग को अपनी जानकारी नहीं दी तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

कुछ देशों में ऑमिक्रोन वैरिएंट के मामले देखने को मिले हैं, जिसे लेकर भारत के सभी राज्य अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विदेशों के आने वाले लोगों पर खास निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जो जानकारी मिली है। उसमें पिछले दो दिनों में यूके, जापान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों के 410 लोग वापस फरीदाबाद लौटे हैं। इनमें सोमवार को 41 लोग और मंगलवार को 169 शामिल हैं। विदेश से लौटने पर एयरपोर्ट पर सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए, जो निगेटिव आए। जिले में विदेश से लौटने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी अनिवार्य है। साथ ही सात दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य है। आठवें दिन स्वास्थ्य अधिकारी उनका आरटीपीसीआर टेस्ट करेंगे। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एक सप्ताह के लिए और होम आइसोलेशन में रहने के आदेश है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक केवल 60 लोगों ने जानकारी सांझा की है। जबकि 350 लोग ऐसे हैं जो जानकारी देने से कतरा रहे हैं। परिजनों से संपर्क करने पर वह बहाना बना देते हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। इसलिए ऐसे लोगों से अपील की है कि वह अपनी जानकारी सांझा करें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कोविड-19 नियमों के तरह पुलिस में मुकदमा तक दर्ज कराया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि नए वैरिएंट के प्रति अलर्ट रहने के निर्देश उच्च अधिकारियों ने जारी किए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग को बढ़ा दिया है। रोजाना लगभग 2500 से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं। विदेश से लौटने वाले लोगों की भी निगरानी हो रही है। पहले तो उन लोगों का एयरपोर्ट पर ही टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है। घर पर आने वाले बाद उन्हें क्वारंटीन में रखा जा रहा है। सात दिन बाद उनका दोबारा से टेस्ट किया जाएगा। अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें कोरोना केयर सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed