फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neet will be tested in light colored clothes

हल्के रंग के कपड़ों में देंगे नीट की परीक्षा

Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Neet will be tested in light colored clothes
फरीदाबाद। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। जिले के 11 केंद्रों पर 5149 अभ्यर्थी हल्के रंग के कपड़ों में परीक्षा में शामिल होंगे। खास हिदायतें अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र पर दी गई है। वहीं किसी प्रकार की डिवाइस केंद्र में ले जाने की मनाही है।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन रविवार दोपहर की पाली में किया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। प्रशासन स्तर से परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। जिले में एनआईटी-4 स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, सेक्टर-46 स्थित आइशर स्कूल, सेक्टर-79 ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एमराल्ड कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-87 स्थित मार्डन दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21बी स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल, कुंदन कॉलोनी स्थित कुंदन ग्रीनवैली पैराडाइज, सेक्टर-81 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीकरी स्थित रतन कॉनवेंट स्कूल व सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी यह रखें ध्यान:
छोटी या आधी आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आए
महिला और पुरुष दोनों को स्लीपर, कम हील वाली सैंडल या फुटवियर पहनने की ही इजाजत
जूते पहनने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश निषेध
सभी को मास्क पहनना अनिवार्य
पानी की बोतल और सैनिटाइजर साथ लाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed